
हाईवे पर स्टंटबाजों का तांडव, दौड़ती बाइक पर खड़े होकर किया स्टंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ट्याला बाईपास पर एक तेज रफ्तार बाइक पर खड़े होकर युवक ने स्टंट किया। उसके पीछे अन्य बाइक पर चल रहे लोगों ने वीडियो बनाई। वहीं मौके से गुजर रहे अन्य वाहन सवारों को भी इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा जिन्होंने मौके की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को हापुड़ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक युवक हाईवे पर बाइक को दौड़ा रहा है। हाईवे पर बाइक के दौड़ने के दौरान युवक रील बनवाने के लिए स्टंट करता हुआ दिख रहा है जोकि दौड़ती बाइक पर खड़ा हो रहा है। हाथ छोड़कर इस तरह का स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर जान भी जा सकती है। राहगीरों ने इस तरह की स्टंटबाजी पर चिंता जाहिर की है। पुलिस ने मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी


























