
यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 वाहनों के काटे चालान, एक वाहन से हूंटर उतारा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित अंबेडकर तिराहे पर यातायात पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने कुल मिलाकर 50 वाहनों के चालान किए और तीन गाड़ियों को सीज कर दिया। तीन गाड़ियों से काली फिल्म करवाई और एक गाड़ी का हूंटर भी मौके से उतार कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने लोगों को हिताय दी कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान नाबालिग भी वाहन चलाते हुए दिखाई दिए।
गुरुवार को यातायात पुलिस ने मेरठ रोड पर स्थित अंबेडकर तिराहे पर अभियान चलाया और वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने नाबालिग छात्रों के हाथों में वाहन देख नाराजगी ज़ाहिर की और परिजनों को भी समझाया और उन्हें फटकारा। पुलिस ने 50 वाहनों के चालान कर कार्रवाई की।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































