
👁 0 views Views
जानलेवा सफर करने से बाज नहीं आ रहे लोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की एलिवेटेड रोड की यह तस्वीर अपने आप में बेहद चिंताजनक है जहां देखा जा सकता है कि किस तरह छोटे हाथी में सवार लोग माल के ऊपर बैठकर अपनी जान को जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। कई बार संज्ञान में आता है कि इस तरह के वाहन अक्सर अनियंत्रित हो जाते हैं। एक बार तो एक वाहन सवार पुल से नीचे गिर गया था। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी लोग नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे। इस तरह का सफर जानलेवा साबित हो सकता है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























