
दो लापरवाह आशाओं की सेवा होगी समाप्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता महिला को इलाज देने में लापरवाही के बाद आशा द्वारा मृत बच्चे के शव को अस्पताल के गेट पर रखकर हंगामा करने और सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल करने के मामले में सीएमओ द्वारा कराई गई जांच पूरी हो गई है। दो आशाओं को लापरवाही और अनुशासनहीनता का दोषी माना है जिनकी जल्द ही सेवा समाप्त होगी।
आपको बता दें कि गांव रघुनाथपुर निवासी 25 वर्षीय चंचल पत्नी मनीष को प्रसव पीड़ा हुई थी जिसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया था लेकिन एंबुलेंस का नंबर व्यस्त आया था जिसके बाद परिजन आशा को साथ लेकर प्राइवेट कार से सीएचसी हापुड़ के लिए चल दिए थे। आरोप था कि परिजन प्राइवेट कार से सीएचसी में पहुंचे तो स्टाफ नर्स ने प्रसूता महिला का इलाज कराने से इनकार कर दिया था। महिला को मृत बच्चा पैदा हुआ था। आशाओं ने मृत बच्चे के शव को अस्पताल के गेट पर रखकर हंगामा किया था। इसके अलावा सीएचसी से जुड़ी एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद सीएमओ ने मामले में जांच कराई तो पता चला कि महिला की डिलीवरी आशा द्वारा घर पर ही की गई थी। इसके बाद उसने अस्पताल पहुंचकर शव रख कर हंगामा किया था। मामले में जांच टीम गठित की जिसके बाद जांच पूरी हो गई है। लापरवाही में अब दो आशाओं की सेवा समाप्त करने की तैयारी है।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483

































