
👁 0 views Views
संदिग्ध गतिविधि दिखने पर लाठी-डंडे लेकर इकट्ठा हुए लोग
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छतनौरा में बीती रात ग्रामीणों को संदिग्ध गतिविधि प्रतीत हुई जिसके बाद वह लाठी-डंडे लेकर सड़क पर निकल आए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने गांव में कुछ संदिग्ध लोगों को बाहरी छोर पर देखा। उसके बाद शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































