
आए दिन लगने वाले जाम से लोग बहुत परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास अक्सर जाम लगा रहता है जिससे लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने मामले में स्थाई समाधान की मांग की है। मामला बुधवार की शाम का है जब गाजियाबाद से हापुड़ वाले रास्ते पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हुई। इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम गई और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के जाम में फंसे लोगों ने मामले में स्थाई समाधान निकालने की मांग की है। सड़क किनारे हुए अतिक्रमण, बेतरतीब सड़क पर दौड़ रहे वाहनों की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। वहीं टोल टैक्स पर भी कई लोग ऐसे हैं जिनके फास्ट टैग में समस्या आती है। ऐसे में वाहनों की कतार लग जाती है जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने मामले में स्थायी समाधान की मांग की है जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651

































