
खाद्य प्रसंस्करण का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश के अर्न्तगत राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र आवास विकास हापुड द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार योजना अन्तर्गत ग्राम पंचायतो में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन कराया जाना है। प्रशिक्षण के उपरान्त गाँव में खाद्य प्रसंस्करण से सम्बधित जैसे अचार, मुरब्बा, सॉस, मसाले प्रसंस्करण, नमकीन, बिस्कुट, मिल्क प्रोडक्ट, आटा, चावल, दाल, तेल मिल, लगाकर स्वयं का रोजगार प्राप्त कर सकते है. तथा अन्य को रोजगार दे सकते है, लघु उद्योग लगाने पर सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जायेगा। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिये केन्द्र प्रभारी श्री एस०के० सिरोही से मो0नं0 9412631688 पर व श्री अरुण प्रभाकर सिंह सहायक मो0नं0 9634553139 से सम्पर्क कर सकते है, व किसी भी कार्य दिवस प्रातः 10 बजे से 05 बजे तक कार्यालय में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838






















