
हापुड़ में सफाई पर हर माह करोडों खर्च, “रेकिंग में औंधे मुंह गिरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट में हापुड़ नगर पालिका के बुरी तरह पिछड़ने से चेयरमैन व परिषद के अफसरों का सफाई व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खुल गई है।
स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024-25 की रैंकिंग रिपोर्ट गुरुवार को सामने आई है जिस में नगर पालिका हापुड़ को प्रदेश में 323वां तथा देश में 393 वां स्थान मिला है, जबकि वर्ष 2023-24 में हापुड़ को 159 वां स्थान तथा प्रदेश में 32 वां स्थान प्राप्त हुआ था।
हापुड़ नगर पालिका पर सफाई व्यवस्था हेतु संसाधनों व संविदा सफाई कर्मचारियों से एक लम्बी चौडी फौज है। संसाधनों के रख-रखाव तथा संविदा कर्मचारियों के भुगतान पर करोडों रुपए प्रति माह खर्च करती है। फिर भी हापुड़ में गंदगी का साम्राज्य स्थापित है। नगर के मुख्य मार्गो, गली – मौहल्लों में लेंगे कूड़ों के ढेर और उनसे उठती बदबू परिषद की लापरवाही की ओर इशारा कर रहे है।
संविदा सफाई कर्मचारी तो अफसरों के घरों का पानी भरने में लगे रहते है। यदि नगर पालिका की बोर्ड बैठक के एजैडा पर नजर डाली जाए तो जाहिर है कि स्वास्थ्य विभाग के संसाधन अक्सर खराब रहते है और वर्कशाप में खड़े रहते है।
यदि नगर पालिका के स्वास्थ्य के संसाधन की मरम्मत तथा डीजल खपत व संविदा कर्मचारियों के भुगतान का भौतिक सत्यापन किया जाएगा तो एक बड़ा घोटाला सामने आएगा।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854






























