
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर के नवनियुक्त चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता में सत्र 2025-26 की प्रथम बोर्ड कार्यकारिणी कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत पूर्व चेयरमैन शांतनु सिंहल ने नवनियुक्त चेयरमैन पवन शर्मा के साथ आईआईए फ्लैग को एक्सचेंज करके की। सत्र 2025-26 के लिए सचिव पद पर लवलीन गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ अग्रवाल को चुना गया। पवन शर्मा ने चैप्टर चेयरमैन चुने जाने पर सभी सदस्यों का धन्यवाद किया तथा पवन शर्मा ने कहा कि जिस विश्वास के साथ सभी ने उन्हें इस पद के लिए चुना है वह इस पद की गरिमा बनाए रखते हुए अपने कार्य पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करेंगे।
बैठक में पवन शर्मा ने धीरखेड़ा तथा हापुड़ की औद्योगिक इकाइयों से संबंधित समस्याओं जैसे विद्युत, अग्निशमन, एमएसएमई उद्योगों से लेनदारी, किसी भी विभाग के द्वारा उद्यमियों का उत्पीड़न आदि समस्याओं पर चर्चा की। पवन शर्मा ने कहा कि वह उद्योगों एवं उद्यमियों के हित के लिए उद्यमियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। इसके पश्चात पूर्व कार्यकारी कमेटी के द्वारा पिछले वर्ष के चैप्टर के आय-व्यय का विवरण बोर्ड के सभी सदस्यों के साथ साझा किया गया। नवनियुक्त चेयरमैन पवन शर्मा ने सत्र 2025-26 के लिए बोर्ड कमेटी में चार नए सदस्यों मोहित जैन अचार वाले, आकाश शर्मा, दीपांशु गर्ग, राजीव गर्ग को डायरेक्टर पद के लिए चुना। जिनका परिचय बाकी सभी बोर्ड सदस्यों से कराया गया।
पिछले सत्र के चेयरमैन शांतनु सिंहल को उनकी उपलब्धियों के लिए धन्यवाद दिया गया। सचिव लवलीन गुप्ता ने चैप्टर के आगामी कार्यों, योजनाओं तथा उद्योग हिस्से संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला।बैठक में सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव विजय शंकर शर्मा, सीईसी इनवाईटी राजेंद्र गुप्ता, अशोक छारिया, प्रमोद गोयल, धीरज चुग, सर्वेंद्र रस्तोगी, अतुल गोयल, गौरव अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, संजीव जुनेजा, प्रतीक जैन, संजीव अग्रवाल, नीरज गुप्ता, प्रशांत मित्तल, सचिन अग्रवाल ने बैठक में भाग लिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































