
खाद की दुकानो पर छापेमारी,9 की हुई सैम्पलिंग,7 को नोटिस जारी
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): डीएम अभिषेक पांडेय ने तहसीलवार गठित टीम द्वारा उर्वरक बिक्री वाले 32 प्रतिष्ठानो पर बुधवार को औचक छापेमारी की गई।
हापुड़ सदर तहसील में तहसीलदार हापुड़ के साथ जिला कृषि अधिकारी ने अपनी टीम के साथ नई मंडी स्थित उर्वरक बिक्री करने वाली इफ़को किसान सेवा केंद्र और गन्ना समिति का औचक निरीक्षण किया। गन्ना समिति का उर्वरक बिक्री केंद्र बंद मिलने पर नोटिस दिया गया है। गढ़ में उपकृषि निदेशक के साथ तहसीलदार गढ़ और धौलाना तहसीलदार के साथ अपर जिला कृषि अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। उर्वरकों की गुणवत्ता चेक करने के लिए 9 नमूने लिए गए। 7 दुकानदारों को नियमों की अनदेखी के लिए नोटिस जारी किया गया।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






















