
👁 1 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना पिलखुआ के अंतर्गत दिनेश नगर कालोनी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।पुलिस ने शव बरामद कर पोस्ट मार्टम को भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका निशा राणा अपनी 11 साल की बेटी सिया व 5 साल के बेटे सिध्दार्थ के साथ दिनेश नगर में एक किराए के मकान मे रहती थी।बुधवार की सुबह वह बच्चो को छोड़कर आई थी।इसके बाद निशा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद करके पोस्ट मार्टम को भेजा है।पुलिस ने बताया कि मृतका निशा का अपने पति पुनीत बजाज से अदालत मे वाद चल रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695






















