
शिव मन्दिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):हापुड के राजीव विहार कालोनी के राम चौक पर स्थित श्री शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर संकीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। शिव मंदिर की भूमि दानदाता श्रीमती कमला देवी धर्मपत्नी श्री राम प्रसाद और मन्दिर निर्माण में विशेष व उत्कृष्ट सहयोगियों के नामों के शिलालेखों का अनावरण वयोवृद्ध मास्टर सुखपाल वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर गिरीश कुमार अग्रवाल, लच्छी राम कंसल, राजीव जैन, प्रदीप कुमार वर्मा, नीरज कुमार, पंकज अग्रवाल, संजय शर्मा, सोहन पाल शर्मा, दीनबंधु गर्ग, नरेश चंद्र अग्रवाल, नरेन्द्र गोयल, वरुण मित्तल, परसराम बंसल, सुनील सिंहल, राजीव शर्मा अनिल तौमर, विकास सैनी, राजीव गर्ग, जितते शर्मा, पवन सैनी, मांगे लाल शर्मा, गोविन्द गुप्ता, रोहित गर्ग, संजय मित्तल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
इस आयोजन का संचालन रामकुमार गर्ग, अध्यक्ष, शिव मंदिर प्रसार समिति राजीव विहार हापुड़ ने किया।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601































