
कांवड़ियों की सुविधा के लिए हरिद्वार तक 45 अतिरिक्त बसों का होगा संचालन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिव भक्तों की सुविधा को देखते हुए हापुड़ डिपो से हरिद्वार तक 45 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। क्षेत्रीय महाप्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि शिव भक्तों को हरिद्वार जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। शिव भक्तों की संख्या बढ़ने पर रोडवेज बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। हरिद्वार तक बसों का संचालन डिपो से लगातार कराया जाएगा।
आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार, गोमुख आदि क्षेत्र के लिए रवाना हो रहे हैं जिनकी सुविधा के मद्देनजर हापुड़ डिपो ने भी अतिरिक्त 45 बसों का संचालन करने का फैसला किया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































