
फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक से लूटे 1.16 लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में बाइक सवार चार बदमाशों पर फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक से 1.16 लख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी का प्रबंधक किश्त की वसूली करके वापस लौट रहा था जिसे बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर निरीक्षण करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी अनस ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि वह भारत फाइनेंस कंपनी में शाखा प्रबंधक है। कंपनी द्वारा समूह के सदस्यों को आसान किस्तों पर ऋण दिया जाता है। उनकी वसूली आसान किस्तों में की जाती है। मामला 11 जुलाई की शाम का है जब वह गढ़ क्षेत्र में सदस्यों से किश्त की वसूली करके बुलंदशहर जनपद के स्याना क्षेत्र में किस्त लेने गया था जहां से लौटने के दौरान सलारपुर से पलवाड़ा की तरफ जाने वाले मार्ग पर दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उसे रोका और उससे नोटों का बैग छीन लिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


























