
पूर्व सैनिक प्रतिनिधिमंडल ने अपर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): पूव॔ सैनिक प्रतिनिधि मंडल द्वारा लेखराज मीणा आत्महत्या प्रकरण में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय के सर्मथन में मंडलायुक्त हृऋषिकेश भास्कर यशोद को सम्बोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को सौपा। साथ ही लेखपाल आत्महत्या प्रकरण की गहन जांच कराने की मांग की। ज्ञापन की प्रतियां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डी आई जी मेरठ कैलानिधि नैथानी को भी भेजी गई। इस अवसर पर वारंट आफिसर चौधरी मनबीर सिंह उपाध्यक्ष जिला सैनिक बंधु हापुड़, कैप्टन राजेश चौधरी जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ हापुड़, हवलदार शाहिद अली जिलाध्यक्ष ऑल इंडिया डेवलपमेंट काउंसिल हापुड़, हवलदार देवेंद्र सिंह, हवलदार परमेंन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244

























