गन्ना समिति में घोटाले की जांच का दायरा साढ़े आठ करोड़ पहुंचा










गन्ना समिति में घोटाले की जांच का दायरा साढ़े आठ करोड़ पहुंचा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गन्ना समिति के बैंक खाते से निकाली गई धनराशि की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। घोटाले की राशि बढ़कर करीब साढ़े आठ करोड़ तक पहुंच गई है। इस मामले की जांच तीन करोड़ से शुरू हुई थी जो की आठ करोड़ तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि समिति के खाते से आरोपियों द्वारा अपने खाते में साढ़े आठ करोड़ रुपया ट्रांसफर किया गया। इस मामले की शुरुआत 2017 से हुई थी।

बताया जा रहा है कि लिपिक ने मेरठ में भी घपला किया था जिसके खिलाफ मेरठ में भी मुकदमा दर्ज है। मेरठ में सचिव और लिपिक साथ-साथ तैनात रहते थे। मेरठ से सचिव का ट्रांसफर 2014 में हापुड़ हुआ था। उसने 2017 में आरोपी लिपिक को भी मेरठ से हापुड़ ट्रांसफर करा लिया। 2017 से घपले की शुरुआत हुई। फिलहाल डीएम द्वारा गठित की गई मजिस्ट्रेट जांच बंद कर दी गई है। मजिस्ट्रेट जांच में शामिल अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि घपले की यह धनराशि अभी बढ़ेगी। मामले में मुकदमा भी पहले ही दर्ज हो चुका है जबकि लिपिक भारत कश्यप व समिति के सचिव मनोज कुमार को निलंबित भी किया जा चुका है।

10वीं, 12वीं फेल करें अपनी पढ़ाई पूरी और आगे की एजुकेशन भी पूरी करने का मौकाः 7599997706








  • Related Posts

    हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में आयोजित रैली में सहभागिता के लिए भाजपा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय महामंत्री डॉ.…

    Read more

    मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से मेरठ जाने की सूचना पर रविवार की सुबह 10:00 बजे नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

    हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

    मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

    मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

    टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

    टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

    चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

    चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

    किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

    किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

    गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख गौ रक्षक नाराज

    गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख गौ रक्षक नाराज
    error: Content is protected !!