भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत में किसान व मजदूरों से जुड़े मुद्दे उठे










भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत में किसान व मजदूरों से जुड़े मुद्दे उठे

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला मुख्य कैम्प कार्यालय बुधवार को मासिक पंचायत का आयोजन किया गया है। मासिक पँचायत की अध्यक्षता जिला संरक्षक पीके वर्मा द्वारा की गई। वहीं संचालन जिला प्रचार मंत्री अनिल त्यागी द्वारा किया।
जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि किसान व गरीब मजदूर तहसील पर चक्कर काटने को मजबूर हो रहा है। क्योंकि सरकार द्वारा ड्रोन कैमरे से विभिन्न गावों में घरोनी बनाई गई है। जिनमें अधिक्तर नाम गलत दर्शाए गए है और सही कराने के लिए अलग-अलग तहसील मुख्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे है। इसके साथ ही किसानों की फर्द में भी नामों की त्रुटियां चल रही जिसको जल्द ही ठीक कराया जाए। वरना भाकियू टिकैत आंदोलन करने की रणनीति बनाने को मजबूर होगी।
महिला विंग नीलम त्यागी,जिला सचिव राजबीरी, ब्लॉक अध्यक्ष सरिता देवी, शब्बू चौधरी, डॉक्टर नवीन त्यागी, कैप्टन राजेश चौधरी का कहना है कि जल्द किसानों का गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए ताकि किसान आर्थिक तंगी से गुजरना बंद हो जाये। साथ ही आवारा गौवंशो से किसान की फसल को भारी नुकसान हो रहा जिनको जल्द से जल्द गौशालाओं में सुरक्षित किया जाए।
इस दौरान बाबूगढ़ नगराध्यक्ष अनुराग गौतम, मुनव्वर अली फैज़ान अब्बासी, राजा खेड़ा, नोशाद अल्वी, खुशनूद अली, चौधरी परवेज, शाहिद खां, समेत जनपद, तहसील, ब्लॉक ग्राम स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854








  • Related Posts

    64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने 64 लूट की लूट के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को…

    Read more

    पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): मेरठ में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए हापुड़ में भी पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। हापुड़ की…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

    पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

    सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

    सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

    ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

    ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

    जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

    जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

    गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

    गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित
    error: Content is protected !!