गौवंश को मिले स्वस्थ आहार:जिलाधिकारी










गौवंश को मिले स्वस्थ आहार:जिलाधिकारी
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड के डीएम अभिषेक पाण्डेय ने बुधवार को वृहद गो संरक्षण केन्द्र नन्दपुर, विकास खण्ड धौलाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय डा० ओ०पी० मिश्रा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, हापुड़, श्री राम कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, डा० विनीत शर्मा, पशुचिकित्साधिकारी, सपनावत श्री श्यामकिशोर तिवारी, संचालनकर्ता माधव ग्रामोद्योग सेवा संस्थान अजीतमल, औरेया एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वृहद गो संरक्षण केन्द्र का निर्माण यू०पी०आर०एन०एन० के द्वारा वर्ष 2019-20 में कराया गया तथा वर्तमान में गोवंश धारण क्षमता 450 के सापेक्ष कुल 563 मादा गोवंश संरक्षित हैं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा वृहद गो संरक्षण केन्द्र के प्रत्येक शेड में जाकर गोवंशों के स्वास्थ्य की स्थिति, नवजात बछडों, हरा चारा, भूसा, पीने के पानी की चर, हरा चारा काटने की मशीन का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय वृहद गो संरक्षण केन्द्र पर 200 कुन्तल भूसा, 120 कुन्तल हरा चारा एवं 124 कुन्तल चोकर उपलब्ध मिला। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि गोवंशों को प्रतिदिन हरा चारा, दाना/रातव आदि प्रचुर मात्रा में खिलाया जाये तथा स्वच्छ एवं ताजा पानी पिलाया जाये तथा साफ-सफाई बढायी जाये। पशुचिकित्साधिकारी द्वारा गोवंशों का स्वास्थ परीक्षण एवं चिकित्सा नियमित रूप की जाये। बारिश के कारण कीचड की समस्या है। जल निकासी की व्यवस्था हेतु खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया।

सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288








  • Related Posts

    रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

    Read more

    सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

    रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

    सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

    हज यात्रियों के लिए खास खबर

    हज यात्रियों के लिए खास खबर

    मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

    सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
    error: Content is protected !!