👁 0 views Views
वीडियो देखे:
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट क्षेत्र के गांव बलुवापुर में जलभराव से ग्रामीण बेहद परेशान है. पानी की निकासी ना होने की वजह से यहाँ हमेशा पानी जमा रहता है जिसमें दो पहिया वाहन भी फिसल जाते हैं और बीमारियों को बढ़ावा मिल रहा है.
ग्रामीणों का आरोप है कि चौराहे से गंगाजी की ओर की इंटरलोकिंग में ठेकेदार ने लापरवाही की है जिसकी वजह से हमेशा जलभराव की शिकायत रहती है. ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी गढमुक्तेश्वर से जलभराव की समस्या से शीघ्र ही निजात दिलाने की मांग की है।
First True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606

































