
सिखेड़ा में मिले पशुओं के अवशेष, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा स्थित मक्का के खेतों में पशुओं के अवशेष मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर हिंदू संगठन पहुंचे जिन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल अवशेष कब और किसके हैं? कहां से आए इसकी जांच की जा रही है। प्रतीत हो रहा है कि अवशेष काफी पुराने हैं।
दरअसल मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव सिखेड़ा के जंगलों में पशुओं के अवशेष मिले हैं। पुलिस का कहना है कि यह किस के अवशेष हैं, यह जांच का विषय है। प्रतीत होता है कि यह मामला काफी पुराना हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























