
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 38 वर्षीय फुरकान पुत्र अब्दुल वाहिद की मौत हो गई। मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की गांव दोताई निवासी अब्दुल वाहिद ने बताया कि उनका 38 साल का बेटा फुरकान मजदूरी करता था। पिछले दिनों उसके पैर में चोट लग गई थी। तभी से उनके बेटे का उपचार सिंभावली के चिकित्सक से चल रहा था। बुधवार की देर शाम सिंभावली में दवाई लेने के लिए गया था। वहां से वापस लौटते समय गांव बक्सर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
























