
टैक्स कम करने के नाम पर ली एक हजार की रिश्वत
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका का भ्रष्टाचार से पुराना नाता है। अब गृह, जल और सीवर कर कम कराने के नाम पर एक हजार रुपए की रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में जो कर्मचारी दिख रहे हैं। वह आउटसोर्सिंग के कर्मचारी हैं। दोनों को हटा दिया गया है। साथ ही कर निर्धारण अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है। दोनों कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है।
हापुड़ की बुलंदशहर रोड निवासी सद्दीमु मंसूरी ने बताया कि वह अपने भवन का गृह कर जमा करने गए थे। वह पिछले कई दिनों से नगर पालिका के चक्कर काट रहे थे। नगर पालिका ने जो नोटिस भेजा था वह भी अधिक का था। टैक्स जमा करने के लिए उनकी मुलाकात वीरेश और गुरजीत नाम के कर्मचारियों से हुई। आरोप है कि दोनों ने टैक्स कम करने के नाम पर एक हजार रुपए की रिश्वत मांगी जिसका पीड़ित ने विरोध भी किया लेकिन बाद में काम न होने पर परेशान होकर रिश्वत देनी पड़ी जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल दोनों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हटा दिया है और कर निर्धारण अधिकारी को जांच सौंपी गई है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































