
हापुड़ में नागरिक सुरक्षा कोर का गठन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश के हापुड़, संभल, गौतमबुद्धनगर, शामली आदि 49 जिलों के लिए व्यक्तियों के एक निकाय (नागरिक सुरक्षा कोर) का गठन किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट इसका समादेशन करने के लिए नियंत्रक के रूप में नियुक्त किए गए हैं। यह पहल होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने की है। आपदा और युद्ध की स्थिति में यह स्वयंसेवक के रूप में अपना योगदान देंगे और जान-माल की हानि कम करने के प्रयत्न करेंगे। इसके अलावा सफाई अभियान, पल्स पोलियो कार्यक्रम, प्रदूषण मुक्ति अभियान, अग्निकांड, रक्तदान शिविर में प्रशासन का सहयोग करेगी।
10वीं, 12वीं फेल करें अपनी पढ़ाई पूरी और आगे की एजुकेशन भी पूरी करने का मौकाः 7599997706































