डीएम ने किया गढ़ तहसील का औचक निरीक्षण, जिलाधिकारी को देख भागे निजी सहायक












डीएम ने किया गढ़ तहसील का औचक निरीक्षण, जिलाधिकारी को देख भागे निजी सहायक

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने मंगलवार को गढ़ तहसील मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया जहां पहुंचकर उन्होंने अभिलेख, रखरखाव आदि का जायजा लिया। साथ ही लेखपाल की समस्याएं सुनी। इसके बाद डीएम के कहने पर लेखपालों ने 19 दिन से एसडीएम को हटाने की हड़ताल तो खत्म कर दिया।
दरअसल तहसील में पिछले करीब 19 दिनों से लेखपाल एसडीएम को हटाने की मांग कर रहे थे और वह हड़ताल पर थे। अभिषेक पांडे ने लेखपालों को समझाया। इसके पश्चात उन्होंने हड़ताल को खत्म किया। डीएम ने लंबित मामलों में जानकारी की और जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण के निर्देश भी दिए।
गंगा एक्सप्रेस-वे विषय पर ली जानकारी:
गढ़ तहसील पहुंचने के बाद जिलाधिकारी ने तहसील में बने सभागार कक्ष में पहुंचकर एसडीएम साक्षी शर्मा, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार पवन कुमार, वेद प्रकाश सोनी, राजस्व निरीक्षक और लेखपालों के साथ बैठक की। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे विषय पर जानकारी ली। साथ ही कहा कि जिन किसानों की भी गंगा एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारे से संबंधित समस्या है उसका जल्द से जल्द निस्तारण करें।
समस्या का हो निस्तारण
डीएम ने सभी को निर्देश दिए कि आवेदक या शिकायती पत्र को ना रोके और तुरंत उसका निस्तारण कराएं। शिकायतकर्ता को परेशान ना किया जाए। वह चक्कर ना कटे। उसकी समस्या का समय सीमा के भीतर निस्तारण हो।
हापुड़ आने के बाद पहली बार पहुंचे डीएम
डीएम अभिषेक पांडे हापुड़ जनपद की कमान संभालने के बाद पहली बार मंगलवार को गढ़ तहसील पहुंचे जहां उन्होंने लोगों की लेखपालों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण पर जोर दिया।
भागते नजर आए निजी सहायक:
आपको बता दें कि गढ़ तहसील में लेखपाल व अन्य अधिकारियों ने निजी सहायक रखे हुए हैं जो कि डीएम के निरीक्षण के दौरान भागते हुए नजर आए। इन्हीं के माध्यम से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जाता है।

रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!