फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान












फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पुलिस को सोमवार को एसपी कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने नाकाबंदी स्कीम लागू कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। दरअसल सूचना मिली थी कि देहात क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश फायरिंग कर भाग निकले हैं जिसके बाद एसपी ने पुलिस को नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क हो गए और उन्होंने चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि बाद में पता चला कि एसपी ने सीमाओं पर पुलिस की सतर्कता परखने के लिए कंट्रोल रूम से मैसेज जारी कराया था। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

जैसे ही मामले की सूचना मिली तो बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता भी पुलिस बल के साथ दयानतपुर के पास बीवी नगर सीमा पर पहुंचे। हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष कुमार पुंडीर मोड़ी के पास बनबोई सीमा पर पहुंचे अन्य थानों के प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचे और उन्होंने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जब बाद में पता चला कि पुलिस बल को परखने के लिए यह मैसेज जारी किया गया था तो सभी ने राहत की सांस ली।

ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!