हापुड़: गर्ग बुक सेलर के यहां पकड़ी टैक्स चोरी, जमा कराए तीन लाख












हापुड़: गर्ग बुक सेलर के यहां पकड़ी टैक्स चोरी, जमा कराए तीन लाख

हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित गर्ग बुक सेलर के यहां जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (यानी एसआबी) ने छापामार कार्रवाई की। टीम को देखकर दुकान के संचालक अंकित गर्ग के होश उड़ गए। अन्य कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी मच गई। उपयुक्त विमल दुबे ने बताया कि दुकान संचालक द्वारा तीन लाख रुपए जमा कराए गए हैं।

हाल ही में DIOS ने भी मारा था छापा:

स्वर्ग आश्रम रोड पर गर्ग बुक सेलर इन दिनों चर्चाओं में है जिसके यहां हाल ही में डीआईओएस ने भी छापा मारा था और दुकान पर अनियमिताएं मिली थी। एक व्यक्ति के साथ दुकानदार द्वारा अभद्रता का मामला भी सामने आया था। गर्ग बुक सेलर का संचालक अंकित गर्ग है। बताया जाता है कि जब ग्राहक बिल मांगते हैं तो दुकानदार बिल देने से मना कर देता है और उनके साथ अभद्र व्यवहार भी करता है।

पांच से सात लाख की कर चोरी की संभावना:

इस दौरान करीब 5 से 7 लाख रुपए की टैक्स चोरी की संभावना जताई जा रही है। छापामार कार्रवाई के दौरान बुक सेलर के साथ-साथ स्कूल संचालकों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। बताते हैं कि अधिकांश स्कूलों की बुक, गर्ग बुक सेलर के यही मिलती है। अभिभावकों को यहां से किताब खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है और उन्हें मांगने के बावजूद भी बिल नहीं दिया जाता। छापामार कार्रवाई के दौरान टीम ने बिल बुक, कैश रसीद आदि को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि स्टेशनरी के बिलों में भी अनियमितताएं बरती गई हैं। सूत्र ने बताया कि अंकित गर्ग की ओर से जीएसटी रिटर्न भरने के दौरान दुकान पर कारोबार में वृद्धि का तो पता चला लेकिन टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं हो पाई। इसके बाद टीम को संभावना थी कि टैक्स की चोरी की जा रही है। वहीं अन्य शिकायतों के बाद टीम ने जांच शुरू की और तीन लाख रुपए जमा कराए हैं। फिलहाल दुकान का संचालक घबराया हुआ है।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!