हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के जिला शासकीय अधिवक्ता फ़ौजदारी कृष्णकांत गुप्ता व उनके परिवार ने मां गंगा में 51 लीटर दूध की धार लगाकर देश सहित सम्पूर्ण विश्व को कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।
जिला शासकीय अधिवक्ता फ़ौजदारी कृष्ण कांत गुप्ता ने ब्रजघाट तीर्थ नगरी पहुंचकर परिवार सहित मां गंगा के दर्शन किए,जहां उन्होंने 51 लीटर दूध की धार लगाकर मां गंगा से देश सहित सम्पूर्ण विश्व को कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा मां गंगा को स्वच्छ, निर्मल व अविरल बनाने के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे है। जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने देश में कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने के लिए बनाई गई वैक्सीन को मां गंगा की देन बताकर मां गंगा से देश में खुशहाली व अमन चेन की भी प्रार्थना की। वहीं उन्होंने मां गंगा से कोरोना काल में इस बीमारी के कारण अपने प्रियजनों से बिछड़ने वाले परिवारों को इस अपार दुख को सहने करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर नामानि गंगे के संयोजक अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, नरेश शर्मा, रीता गुप्ता, सचिन गुप्ता व जतिन गुप्ता मौजूद रहे।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY





























