
होली मिलन में व्यापारियों ने अतिक्रमण पर चिंता जताई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय व्यापार मंडल जनपद हापुड़ की अगुवाई मे सोमवार को आयोजित होली मिलन समारोह में नगर की समस्याओं व उनके निवारण पर विचार किया गया। इसके बाद सभी ने मिलकर चंदन से होली खेली। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी ने कहा कि हापुड़ में चलने वाली हजारों मयूरी ने यातायात व्यवस्था को पंगु बना दिया है। उन्होंने मांग की हापुड़ को चार भागों में बांट कर मयूरी का संचालन किया जाए।
श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने चंडी रोड पर होने वाले अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की और मां चंडी भक्तों की सहुलियत के लिए अतिक्रमण हटाने की मांग की समारोह में उपस्थित अमित टोनी, कवि अनिल वाजपेयी, मोहित बंसल, अभिषेक जैन, संजय गुप्ता, मनीष अग्रवाल आदि व्यापारियों ने परस्पर होली खेली।
सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी, हापुड़ में एडमिशन हेतु सम्पर्क करें: 8218066639































