
दबंगों ने बारात देख रही युवती के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई-बहन को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में बारात के दौरान शराब के नशे में धुत आरोपियों ने जमकर उत्पात मचाया और घर के बाहर खड़ी होकर बारात देख रही युवती के साथ भी छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता व उसके भाई को लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला रात का है जब पिलखुवा से बारात धौलाना क्षेत्र के छोटा बाजार आई थी। चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। तभी एक युवती घर के बाहर खड़ी होकर बारात देख रही थी। कुछ बाराती मौके पर पहुंचे और पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लोहे की रोड से पीटा। शोर सुनकर पीड़िता का भाई भी मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने उसे भी पीटा। भाई-बहन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोप है कि आरोपियों ने घर में रखे 2100 की नकदी भी चुरा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838
































