
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड स्थित गेस्ट हाउस में गुरुवार को सिडको के चेयरमैन वाई पी सिंह ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान याईपी सिंह ने कहा कि भाजपा की रणनीति जनता के हित की लड़ाई की है। जनता को संतुष्ट करना और जनता के हित में कार्य करना ही संगठन की प्राथमिकता है। यूपी की जनता संतुष्ट दिख रही है। 2027 के चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व भाजपा की सरकार बनेगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान होगा। यूपी सिडको की प्राथमिकता समय पर, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शिता के साथ कार्य करना है। इस दौरान उन्होंने सभासदों सहित अन्य लोगों की समस्याएं सुनी। सभासदों ने हाउस टैक्स सहित सफाई आदि की समस्याएं भी रखी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता बीके साउंड आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मोना ड्रीम गैलरी लाए हैं धमाकेदार ऑफर: स्पिन घुमाएं और गिफ्ट पाएं: 9927143205






























