
हापुड़ के प्रमुख उद्यमी ने प्रयागराज में हरियाणा सीएम व यूपी कैबिनेट मंत्री से की मुलाकात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जाने-माने उद्यमी माधव माहेश्वरी ने प्रयागराज में महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से मुलाकात की। इस दौरान हापुड़ के प्रमुख उद्यमी माधव माहेश्वरी ने हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा जनहित में उठाए जा रहे कदमों की प्रशंसा भी की।
हापुड़ के बाजार बजाजा में स्थित रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज के संचालक माधव माहेश्वरी ने बताया कि वह प्रयागराज में महाकुंभ पहुंचे जहां उन्होंने संगम में स्नान किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से भी भेंट की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
मोना ड्रीम गैलरी लाए हैं धमाकेदार ऑफर: स्पिन घुमाएं और गिफ्ट पाएं: 9927143205






























