
मुनाफे का लालच देकर फिर ठगी, 5.99 लख रुपए गंवाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठग द्वारा लगातार लोगों के साथ ठगी की जा रही है। कच्चा लालच देकर लगातार लोगों से लाखों रुपए ऐंठे जा रहे हैं लेकिन लोग हैं कि कच्चे लालच में आकर लगातार साइबर ठगों की बातों का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवतियान से सामने आया है जहां मोहल्ला निवासी अजीम से ऑनलाइन टास्क पूरा कर मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने 5.99 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
अजीम ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल फोन पर एक लिंक आया था। लिंक खोलने में कोस्टा एप्लीकेशन डाउनलोड हुई जिसमें टास्क संबंधी कार्य करके अच्छे मुनाफे की बात कही गई। उसके बाद उन्होंने एप्लीकेशन में दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया था। नंबर पर बात करने वाले व्यक्तियों ने विश्वसनीय जरिया बताकर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर उसे प्रोत्साहित किया। बातों में आकर 11 जनवरी तक पीड़ित ने अपने खाते, क्रेडिट कार्ड और पत्नी के खाते से 8.69 लाख रुपए कोस्टा एप्लीकेशन के जरिए निवेश कर दिए। लाभांश के तौर पर 2.70 लाख रुपए विभिन्न खातों से उसके और पत्नी के खाते में भेजे गए। इसके बाद पीड़ित साइबर ठग की बातों में आ गया और उसने अपने करीब छह लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो वह कोतवाली पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

































