
👁 0 views Views
गांव बदनौली में हो रही सरसों के तेल के उत्पादन प्लांट की स्थापना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव बदनौली में एक एकड़ भूमि में सरसों के तेल के उत्पादन के प्लांट की स्थापना की जा रही है। करीब 20 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट ने अब जाकर आकार लेना शुरू कर दिया है। हापुड़ में इन्वेस्टर समिट में 33 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे जो कि मिले लक्ष्य से कहीं अधिक थे। जैसे ही समय बीतता गया। उद्यमियों की दिलचस्पी भी बदलती रही। यह प्रस्ताव अब जाकर आकार लेने लगा है। बदनौली गांव में सरसों के तेल की उत्पादन इकाई का निर्माण शुरू हो गई है। हापुड़ के उद्यमी पुनीत अग्रवाल ने इसकी स्थापना की है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























