
बाइक सवार को जमकर पीटा, दी तहरीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर के रहने वाले बाइक सवार युवक के साथ गांव के ही दो लोगों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा और मारपीट की। आरोपी पीड़ित को मरा समझकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव रसूलपुर बहलोलपुर के रहने वाली श्वेता ने बताया कि चार फरवरी को उसके पति घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पंप गए थे। रास्ते में पांच लोगों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। इस दौरान उनके पैर की हड्डी टूट गई जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601























