जनपद हापुड़ की 11 ग्राम पंचायतों में खाली पदों पर 19 फरवरी को मतदान












जनपद हापुड़ की 11 ग्राम पंचायतों में खाली पदों पर 19 फरवरी को मतदान

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की 11 ग्राम पंचायतों में प्रधान व सरसों के रिक्त पड़े पदों पर 19 फरवरी को मतदान होगा औऱ 21 फरवरी को मतगणना होगी। जिले की 11 ग्राम पंचायतों में एक ग्राम प्रधान व दस ग्राम पंचायत सदस्यों का आकस्मिक निधन हो गया था। अब इन ग्राम पंचायतों में उपचुनाव होना है। 8 फरवरी से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 8 फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने और 11 फरवरी को उम्मीदवारों की नाम वापसी का दिन होगा। उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन होना है। अगर जरूरत पड़ती है तो 19 फरवरी को चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसकी अधिसूचना डीएम ने जारी हो चुकी है।

जिले के हापुड़ विकास खंड की ग्राम पंचायत भमैड़ा में प्रधान की मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा ग्राम पंचायत भीकनपुर, हाजीपुर-उदयपुर, सिकंदरपुर काकौड़ी, हाजीपुर-उदयपुर में वर्तमान ग्राम पंचायत सदस्यों का निधन हो गया था। जबकि धौलाना के देहपा कंदौली, करनपुर जट्ट, करनपुर जट्ट व सिखैड़ा और गढ़मुक्तेश्वर के आलमपुर, भगवंतपुर और भदस्याना में ग्राम पंचायत सदस्यों का आकस्मिक निधन हो गया था। अब इन ग्राम पंचायतों में उप चुनाव होना है। इन ग्राम पंचायतों के लिए 8 फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अंतिम दिन रहेगा।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकते है। 10 फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते है। 11 फरवरी को ही शाम तीन बजे से प्रतीक चिन्हों का आवंटन कार्य समाप्ति तक किया जाएगा। इसके बाद अगर जरूरत पड़ती है तो 19 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। 21 फरवरी को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू कराई जाएगी।

Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!