
गढ़: बेहोशी की हालत में मिला गजरौला का युवक, हुई मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे के किनारे गन्ने के खेत में गजरौली निवासी एक युवक बेहोशी की हालत में मिला जिसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गढ़ पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को मामले से अवगत कराया है। गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चलेगा।
अमरोहा के गजरौला के आजाद नगर का 23 वर्षीय रोहित उर्फ नन्हे शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे अपने घर से दिल्ली के लिए निकला था। स्वजन ने बताया कि सुबह 11:00 उसके मोबाइल पर बात हुई थी। उस दौरान वह गढ़ के एक ढाबे पर था। इसके बाद उसका फोन बंद आ रहा है। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी फोन नहीं मिला तो स्वजन ने गजरौला पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद युवक की तलाश शुरू हुई।
शनिवार दोपहर गजरौला पुलिस को मोबाइल के आधार पर लोकेशन गढ़ के स्याना चौपला के पास स्थित गन्ने के खेत में दिखाई दी। इसके बाद स्वजन उसे तलाशते हुए मौके पर पहुंचे तो रोहित बेहोशी की हालत में खेतों में पड़ा मिला जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। आनन-फानन में उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रोहित के पिता राम सिंह ने बताया कि रोहित दो छोटे बच्चों, पत्नी पूजा को छोड़ गया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419



























