
मंदिर से मूर्तियां चोरी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):थाना सिम्भावली पुलिस ने गांव धनपुरा मंदिर में हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा कर आरोपी को धर दबोचा।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी गई मूर्तियां बरामद की है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धनपुरा के मंदिर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लियाजिसके कब्जे से मंदिर से चोरी गई मूर्तियां व अन्य सामान बरामद किया है।आरोपी जनपद मेरठ के थाना पल्लवपुरम का गांव खनौदा का सनी है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























