
पिलखुवा: मकान में चोरी का मामला संदिग्ध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव परतापुर में बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर मकान का ताला तोड़कर नकदी चुराकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परवीन ने बताया कि उसकी मां मिजाजन मकान में अकेली रहती है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। दो दिन पहले मां सिंभावली आई थी। गुरुवार को सूचना मिली कि मकान का ताला टूटा है। इसके बाद उसकी मां के साथ वह मौके पर पहुंची तो देखा कि कमरे में रखी अलमारी से 30 हजार रुपए गायब थे। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि मामला संदिग्ध है। परिवार के सदस्यों में घर में ट्रैक्टर खड़ा करने पर विवाद चल रहा है। हालांकि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























