
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जसरूप नगर बिजली घर से जुड़े गांव पांची में बिजली का जर्जर तार टूटने से किसान की 20 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। किसानों में ऊर्जा निगम के प्रति रोष व्याप्त है। इस दौरान किसान की गन्ने की फसल जलने से उसे आर्थिक चोट पहुंची है।
पंकज त्यागी के खेतों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं जो काफी जर्जर अवस्था में है। सोमवार को जर्जर तार टूटकर खेत में गिर गया। तारों से निकली चिंगारी के कारण किसान पंकज त्यागी की करीब 20 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई जिससे उसे लाखों का नुकसान हुआ है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457































