
बाबूगढ़: किसान को आरोपियों ने रंजिशन पीटा, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर में खेत पर काम कर रहे एक किसान ‘को आरोपितों ने रंजिशन मारपीट कर घायल कर दिया। ग्राम मुबारिकपुर के मेहराजुद्दीन ने बताया कि 24 जनवरी को वह अपने खेत पर थे। इसी बीच गांव के ही वसीमुद्दीन, हसमुद्दीन, अजहरुद्दीन, बितल अहमद आदि वहां पहुंचे। आरोपित वहां पर पीड़ित को खेत से भगाने लगे। जिसका विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपित भाग गए। बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545































