
सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न की मांग उठी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):सैनी महासभा उत्तर प्रदेश की जनपद हापुड शाखा की अगुवाई में नये साल के तीसरे दिन शुक्रवार को हापुड में देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती एवं वकील सम्मान समारोह में लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर संकल्प लिया कि बेटियों के भी बेटों के समान उच्च शिक्षा दिलाकर एक आदर्श प्रस्तुत करेंगे।समारोह में वक्ताओ ने एक मत से सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग की। कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने सावित्रीबाई फुले के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “उनका जीवन महिलाओं की शिक्षा और समाज सुधार के लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज को और सशक्त बनाना है।”

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर मुकेश सैनी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिबा फुले के प्रयासों के लिए हम भारत सरकार से माता सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रत्न की मांग करते हैं।समारोह में समाज के प्रख्यात वकीलों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित वकीलों में वीरेंद्र सैनी सचिव हापुड़ बार एसोसिएशन, बबलू सैनी ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष हापुड़ हापुड़ बार एसोसिएशन एडवोकेट शिवचरण सैनी, पवन सैनी, राकेश सैनी, अजय सैनी, एडवोकेट सीमा सैनी, नंदकिशोर सैनी, एडवोकेट शंकर सैनी एडवोकेट कुलदीप सैनी, एडवोकेट अजय सैनी एडवोकेट राजीव सैनी एडवोकेट सोनू सैनी सोनू सैनी कुलदीप सैनी सेवाराम सैनी पंकज सैनी लोकेश सैनी शामिल थे।
कार्यक्रम में अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, वकील और किशोरी लाल सैनी मुकेश सैनी कौशल सैनी मूलचंद सैनी सुरेंद्र सैनी अनिल सैनी गौरव सैनी डॉ मुकेश सैनी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point
























