
हापुड़ ठहरने वाली यह ट्रेन दो दिन रहेगी निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में मेगा ब्लॉक की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ऐसे में हापुड़ ठहरने वाली सूबेदारगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 7 और 8 जनवरी को निरस्त रहेगी। ऐसे में रेल यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मेगा ब्लॉक के चलते रेलवे ने 10 से अधिक ट्रेनों का संचालन निरस्त किया है। वहीं कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। इसमें उधमपुर से सूबेदारगंज के बीच चलने वाली 22431/21 सूबेदारगंज सुपरफास्ट ट्रेन भी शामिल है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि फिरोजपुर मंडल में मेगा ब्लॉक के चलते ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point




























