आइजीआरएस पोर्टल, ई-डिस्ट्रिक्ट एवं राजस्व वसूली में शिथिलता सहन नहीं










हापुड़, सीमन(ehapurnrews.com ): आइजीआरएस पोर्टल, ई-डिस्ट्रिक्ट एवं राजस्व वसूली के लंबित प्रकरणों को ले अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए उन्हें सचेत किया है कि जिन- जिन विभागों के संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर जन सामान्य के शिकायती प्रकरण लंबित है, उनके संबंध में तत्काल निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी भी विभाग के अधिकारी के द्वारा आइजीआरएस पोर्टल के प्रकरणों के निस्तारण में शिथिलता पाई गई तो उसे बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी को आइजीआरएस पोर्टल पर अधिक शिकायतें पेंडिंग होने पर कड़े निर्देश दिए और कहा कि1 सप्ताह के भीतर समस्त शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि उनकी कार्यकुशलता में शिथिलता पाए जाने पर आईजीएस पोर्टल में जनपद की रैंकिंग खराब प्रदर्शित हो रही है।अतः सभी ऐसे अधिकारी जिनके प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में है और जो प्रकरण लंबित हैं उनके निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए अन्यथा की स्थिति में दोषी अधिकारियों के विरुद्ध शासन को उच्च स्तरीय कार्यवाही के संबंध में अवगत कराया जाएगा।इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी ने ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर संबंधित प्रमाण पत्र जारी करने संबंधी शिकायतों का भी जल्द से जल्द निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए। अपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक आरसी जारी कर राजस्व वसूली में बढ़ोतरी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आइजीआरएस पोर्टल, ई डिस्टिक पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करना सुनिश्चित करें साथ ही जिन विभागों के द्वारा राजस्व वसूली कम प्राप्त हुई है उन को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर राजस्व वसूली के कार्य में प्रगति लाएं। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, उपजिलाधिकारीगण,तहसीलदार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।

 Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!