
👁 0 views Views
मकान में चोरी का मामला: सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। चोर मनोज शर्मा पुत्र बाबूराम शर्मा के मकान में घुसकर 20 हजार रुपए की नकदी और करीब साढ़े तीन लाख रुपए के आभूषण चुराकर फरार हो गए। एक संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दावा किया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदिग्ध ने ही मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी आदि के आधार पर छानबीन कर रही है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500





























