
👁 0 views Views
केंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की गढ़ रोड स्थित सिद्धबली मार्बल शोरूम के सामने आईसर कैंटर ने रविवार को दो बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार नीचे गिर गए। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही परिवार में मातम छा गया।

जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम सिमरौली निवासी शिवम कुमार रविवार शाम 6:00 बजे अपनी बुआ के लड़के के साथ किसी कार्य से हापुड़ आ रहे थे कि रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























