
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध हापुड़ में नागरिकों का विशाल मार्च
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बांग्लादेश में हिंदुओं पर निरंतर बढ़ रहे अत्याचारों व हिंसक घटनाओं के विरोध में सोमवार को हापुड़ की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा और हिंदुओं ने कई किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च में बड़ी संख्या में सनातनियों के साथ-साथ इस्कॉन के अनुयायी भी शामिल हुए जिन्होंने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में अपना गुस्सा जाहिर किया। हापुड़ कीफ्री गंज रोड पर स्थित रेलवे पार्क के पास से शुरू हुआ पैदल मार्च रेलवे रोड से होते हुए अतरपुरा चौराहा, तहसील चौराहा, मेरठ रोड तिराहा पहुंचा जहां अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन एडीएम संदीप कुमार को सौंपा। इस दौरान सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी सूरत में अत्याचार नहीं सहा जाएगा। केंद्र सरकार मामले में अत्याचार रोकने के लिए कदम उठाए।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर इस्लामी कट्टरपंथी तत्वों द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं। मंदिरों को फूंका जा रहा है। ऐसे में पूरे देश में हिंदुओं में उबाल है। सोमवार को हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती घटनाओं के विरोध में हिंदू एकत्र हुए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में सकारात्मक कदम उठाएं।
सड़कों पर उतरे सनातनियों के हाथों में तख्तियां थी जिन पर बांग्लादेश विरोधी नारे लिखे थे। सनातनियों के साथ-साथ इस्कॉन के अनुयायी भी शामिल हुए और उन्होंने इस्कॉन के संत चिनमय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने जय श्री राम, भारत माता की जय के उद्घोष भी लगाए और अपना गुस्सा जाहिर किया। पैदल मार्च फ्रीगंज रोड से शुरू हुआ जिससे पूर्व धरना स्थल पर वक्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कड़े शब्दों में निंदा की और हिंदू समाज की एक जुटता पर बल दिया। इसके बाद पैदल मार्च फ्रीगंज रोड से शुरू हुआ जो कि हापुड़ की रेलवे रोड से होता हुआ अतरपुरा चौराहा पहुंचा। आर्य समाज के बाहर से होते हुए पैदल मार्च तहसील चौराहा पहुंचा और मेरठ तिराहा पर एडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा और मामले में केंद्र सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181






























