
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में जन आक्रोश भड़का
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बंग्लादेश में हिंदुओं पर इस्लामी कट्टरपंथी तत्वों द्वारा किए जा रहे निरंतर हमलों, मंदिरों को फूंकने तथा इस्कान के संत चिन्मय कृष्णदास प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को हापुड़ में हिंदुओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया।
जनपद हापुड़ के कोने-कोने से सनातन समाज के लोग बड़ी तादाद में सोमवार को हापुड़ के रेलवे पार्क पर एकत्र हुए और धरना देकर बांग्लादेश मे हिंदुओं पर बढ़ रहे अत्याचारों का विरोध करते हुए हिंदु समाज से एक मंच पर एकत्र होने का आह्वान किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की बांग्लादेश मे हिंदुओं पर अत्याचार रुकवाने के लिए सकारात्मक कदम उठाएं।
सनातनी हाथों में तख्तियां लिए थे जिन पर बांग्लादेश विरोधी नारे लिखे थे। धरना स्थल जय श्री राम, भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज रहा था।

भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, जिला पंचायत हापुड़ की चेयरमैन रेखा नागर, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पायल गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, भूतपूर्व चेयरमैन मालती भारती, विधायक विजयपाल आढ़ती व हरेंद्र तेवतिया, भाजपा के विनीत शारदा सहित बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता तथा इस्कान के पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।
धरना स्थल पर वक्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, मंदिरकों को फूंकने, हिंदुओं की सम्पत्ति में तोड़-फोड़ करने की कड़ी शब्दों में निंदा की और केंद्र सरकार से मांग की बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए सकारात्मक कदम उठाए। उन्होंने हिंदु समाज की एक जुटता पर बल देते हुए कहा कि समस्याओं का हल हिंदु समाज की एक जुटता में ही है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point






























