
सिंभावली: गन्ने के खेतों में मिला दो दिन से लापता युवक का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। फॉरेंसिक टीम भी मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी pवरुण मिश्रा ने बताया कि 22 वर्षीय साहिल पुत्र इजाजू निवासी गांव बक्सर का शव सोमवार की सुबह मिला जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार साहिल पिछले दो दिनों से लापता था जिसका शव गन्ने के खेतों में सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर चोट के निशान है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























