
हापुड़: नाले में बिहार निवासी युवक का शव मिलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की भीम नगर चौकी क्षेत्र की ततारपुर गोल चक्कर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर देहात पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय पप्पू यादव पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव जुकटा जौनपुर थाना चांदी जिला भोजपुर बिहार के रूप में हुई है।

मामला सोमवार की सुबह का है जब क्षेत्रवासियों ने तथातपुर गोल चक्कर के पास नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसके बाद उनके होश उड़ गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसके बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि मृतक एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था जो कि रविवार की शाम कमर दर्द की बात कह कर कहीं गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। मृतक के परिजनों को भी अवगत करा दिया गया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























