
👁 0 views Views
चोरी हुई कार बक्सर नहर रेगुलेटर के पास मिली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ के रहने वाले शहरोज की गाड़ी को चोर ने हरशुपुर रोड पर सैनिटरी की दुकान के बाहर से चोरी कर लिया था। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाश शुरू की तो चोरी हुई कार बक्सर नहर रेगुलेटर के पास खड़ी मिली है।

ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात को शहरोज ने अपनी गाड़ी को दुकान के बाहर खड़ा किया था। रात में किसी समय चोर आया और गाड़ी का ताला तोड़कर उसे चुराकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू की और गाड़ी को बरामद कर लिया।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851






























